व्यावसायिक संस्थापकों के महान विचार
व्यावसायिक संस्थापकों के महान विचार
एक सफल उधमी के पीछे असफलता, हार तथा गलतियों की एक श्रंखला शामिल होती है | भले ही हम सफलता को कैसे भी परिभाषित करे ,यह हमें एक मायावी लक्ष्य की तरह महसूस होता है | इस हेतु हमें सफलता प्राप्त करने के लिए हमेशा कुछ प्रेरणा की जरूरत होती है | हमारी आज की ये पोस्ट आपको अपने जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित रखेंगे |
मत सोचिये की आप विफल होंगे ,क्योंकि सफलता और विफलता आपके निर्णय पर ही आधारित है | – Alex Karp, CEO of Palantir
अगर आपके प्रोडक्ट में दम है ओर यदि आप ऐसा प्रोडक्ट बनाना चाहते है जिसे लोग वास्तव में प्यार करें | तो अपने प्रोडक्ट का मुनाफा कम करके उचित दाम पर बेचिए | तथा कर्मचारियों को हमेशा खुश रखिये | – Liu Qiangdong, founder of Jingdong
ई- व्यापार और पारंपरिक खुदरा विक्रेता विभिन्न उपभोक्ता समूह की मांग को पूरा करते है | पुराने लोग आज भी दुकानों पर जाना चाहते है ,जबकि हमारे वर्तमान ग्राहक ऑनलाइन वाणिज्य के लिए इन्टरनेट से परिचित है जिनमे मुख्य रूप से युवा लोग है | जबकि पुराने लोग आज भी स्टोर्स पर जाना पसंद करते है | जैसे की मेरे माता पिता जो की जियांग्सु प्रान्त में रहते है ,आज भी एयर कंडीशनर तथा अन्य सामान खरीदने के लिए पास की Gome दुकान में जाना पसंद करते है | इसके बजाय की उनके बेटे की Online Shopping Website उपयोग करें | – Elon Musk, CEO of Space X
यदि कुछ करना महत्वपूर्ण है भले ही आपके हालात तथा आपकी परिस्थिति आपके पक्ष में न हो तो आपको उसे जरूर करना चाहिए | – Daniel Ek, CEO of Spotify
अपने उभोक्ताओं पर ध्यान केंद्रित करो और वह सुनने की कोशिश करो जो वे वास्तव में आपसे कहना चाहते है | वह नही जो वे आपको बताते है |
यदि Google आपको कुछ भी सिखाता है ,जबकि यह आपको छोटे विचारों को बड़ा बनाने तथा उन्हें मूर्त रूप देने में मदद कर सकता है | – Joel Gascoigne, CEO of Buffer
प्रोग्रामर्स उत्पादकता को बेहतर बनाने तथा लोगों के जीवन तथा व्यापार कार्यों को आसान बनाने हेतु कार्य करते है ,जिससे वे हमारे साथ साथ लोगों के जीवन को आरामदायक और आसान बनाते है | –Ryan Carson, CEO of Treehouse
अपनी टीम को अपने लक्ष्य और उसके कारणों के बारे में हर समय याद दिलाइए | उन्हें इसे ईमेल के द्वारा बताइए ,उनसे इस बारे में मीटिंग्स पर चर्चा कीजिए और हमेशा उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति आश्न्वित रखिये | केवल जीत की बात कीजिये | और हमेशा असफलता और तुरंत निर्णय लेने के लिए तैयार रहिये | – Steven Blank, Silicon Valley serial-entrepreneur
जो लीडर अपने व्यवसाय में जरूरी निर्णय लेने के लिए तुरंत तैयार रहता है और अपने फैसलों और निर्णयों को तेजी के साथ लागूं करता है ,वह ही अपने व्यवसाय में जल्दी सफलता प्राप्त कर पाता है | क्योंकि तुरंत निर्णय लेने की क्षमता ही आपको सफल बना सकती है | – Steven Blank, Silicon Valley serial-entrepreneur
Innovation एक लीडर और एक अनुयायी में अंतर बताता है | – Richard Branson, founder of Virgin Group
कौशल ( हुनर ) जूनून के सामने कुछ भी नही | क्योंकि कौशल सस्ता होता है ,जबकि कुछ कर दिखाने का जूनून अमूल्य | – Guy Kawasaki, Sillicon Valley marketing executive
धैर्य अपनी अधारिता को छिपाने की एक कला है |
अक्सर आपको अपने सपनो को पूरा करने के लिए ,डर का पीछा करना की आवश्यकता होगी | क्योंकि जब तक आप डर का सामना नही करेंगे और चीजों को समझने की कोशिश नही करेंगे | तब तक आप अपने सपनों को पूरा नही कर पाएंगे |
अपनी असफलता से शर्मिंदा मत होइए | बल्कि उससे सीखिए और फिर से शुरुआत कीजिये |
अपनी टीम को वास्तव में सशक्त ,सम्मानित और कंपनी के मिशन के प्रति हमेशा आशान्वित और उत्साहित बनाये रखिये |
एक बड़ा जोखिम कोई जोखिम मोल न लेने पर है | ….जबकि आप इस दुनिया में अपने प्रयासों के द्वारा बदलाब ला सकते है | हो सकता है की आप व्यवसायिक रणनीति में असफल हो जाएँ | लेकिन अगर आप खतरा मोल नही लेंगे तो आपके सफल होने की संभावना ही नही रहेगी |
मैंने अपने अनुभवों से जाना की , वास्तव में उधमिता ढेर सारी संभावनाओं से भरा हुआ करियर है | जिसका कोई अंत ही नही है | – Paul Graham, venture capitalist
अगर आप लोगों को प्रेरित करना चाहते है ,तो आवाज आपके दिल से आनी चाहिए | – Phil Libin, CEO of Evernote
दरअसल सफलता का कोई शोर्टकट नही है और न ही कोई सीक्रेट है ,यह केवल थकाऊ और मुश्किल काम है | और अगर आप यह करना चाहते है तो आप कुछ भी कर सकते है | – Yancey Strickler, CEO of Kickstarter
अगर आप यह सोचते है की आपको केवल No.1 बनना है , तो यह पूरी तरह से एक सकारात्मक बात है | – Patrick Collison, CEO of Stripe
अगर आप दुनिया में बदलाब लाना चाहते है तो आपमें अधिक मेहनत के साथ-साथ धेर्य,साहस तथा पागलपन होना बेहद जरूरी है |
लगभग हर व्यक्ति गरीबी से लड़ सकता है | अगर आप उसकी हिम्मत का परिक्षण करना चाहते है ,तो उसे शक्ति दीजिये |
हर स्टार्टअप दुनिया में वास्तविक प्रदर्शन करना चाहता है | अगर आप लोगों की समस्या का समाधान करते है और ऐसा प्रोडक्ट बनाते है जो लोगों के जीवन को आसान और बेहतर बनाने में सहायक हो ,तो याद रखिये आप बहुत जल्दी दुनिया भर में छा जाएंगे |
मेरे हिसाब से एक कंपनी को सफल होने तथा मार्केट में No.1 बने रहने के लिए दीर्घकालिक द्रष्टि की आवश्यकता होती है | जो उस व्यवसाय के प्रति भविष्य में अवसर देख सके |
धन को बर्बाद करके आप सिर्फ निर्धन होते है ,लेकिन समय को बर्बाद करने पर आप जीवन का एक अमूल्य हिस्सा गँवा देते है |
विफलता का मौसम सफलता के बीज बोने का सर्वश्रेष्ठ समय है |
जीवन में दो विकल्प है –स्थितियों को उसी रूप में स्वीकार करें ले जैसी की वे है , या फिर उसे बदलने का प्रयास करें |
लोगों के साथ सामंजस्य बैठा पाना ,सफलता का अहम सूत्र है |
“ Xiaomi “ की प्राथमिकता न ही अधिक पैसे कमाना है और न ही मार्केट में अपना हिस्सा बनाना है | हमारी प्राथमिकता है लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के साथ साथ ऐसे प्रोडक्ट निर्मित करना जिसे लोग दिल से प्यार करें | – Noah Kagan, founder of App Sumo
और अंततः आपको अपने सुनहरे भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामानाऐ…………Good Luck
आपको यह लेख कैसा लगा comment के माध्यम से जरूर बताएं
0 comments:
Post a Comment