सुविचार संग्रह जो आपकी जिंदगी में बदलाव लाने में सहायक होंगे
1 .प्रकृति का नियम है ,”जो चीज आपके मन मैं भरी है ,आप उसे बड़ी तेजी से आकृष्ट करेंगे | यदि आपका मन दरिद्रता के डर से भरा है तो इसका मतलब यही होता है की आप बड़ी तेजी से दरिद्रता को अपनी ओर आकृष्ट करने की शक्ति रखते है | और यदि आपके मन मैं अमीर बनने की सोच भरी है तो याद रखिये वह आपको अवश्य प्राप्त होगी |
2 .यदि आपका मन महत्वाकांक्षाओं और उत्साह से भरा है ,तो आपके सारे भण्डार भर जायेंगे | आपकी प्रत्येक ईक्षा की पूर्ती होगी |
3. आप इस संसार को अपने प्रयासों से ही स्वर्ग और अपनी अकर्मण्यता से नरक बना सकते है | परन्तु सत्य तो यह है की विश्व में प्रत्येक दिशा में सफलताएँ आपकी प्रतीक्षा कर रही है | भयभीत मत होइए ,किसी भी चुनौती से मत डरिये ,आपके अंदर यदि आत्मविश्वास ,धेर्य व विवेक होगा तो कोई शक्ति नही जो आपको सफल होने से रोक सके |
4. आपमें वह शक्ति है जो आपकी हाँथ की रेखाएँ भी बदल सकती है |
5. सच बात तो यह है की ,जीवन के सारे दुखों का एक ही कारण है ……वह है चिंता …! कष्ट आने से पहले बार-बार उसकी आशंका की आदत छोड दे ,तो हमारे कष्ट अपने आप ही दूर हो जायेंगे |
6. विश्वास ही मनुष्य के जीवन में उज्जवल ज्योति है जो इसके ईश्वरत्व का प्रभाव है | इसका आभाव जीवन के दु:खों ,आपत्तियों और अधिकांशतः असफलताओं का कारण बनता है |
7. वह मनुष्य निश्चित ही खुश रहता है जो हँसता है अपने आप हँसता है और स्वयँ को भाग्यशाली समझता है |
8. चेम्सफोर्ड का कहना है की उस दिन को बेकार ही समझो जिस दिन तुम हँसे नही |”
9. जो स्वयं अपने आप को संदेह से घेरे बैठा है वह किसी विशाल सफलता की प्राप्त को असंभव मानता है |
10. “धनी कौन बन सकता है ?” उत्तर है ,”वही व्यक्ति धनी हो सकता है जो अपने विचार और कर्म को महान कार्यों में लगाता है | अपरिमित प्रयत्न और चेष्टा करता है | और जो जितनी अधिक चेष्टा (ईक्षा) करेगा उसे उतनी ही प्राप्ति होगी | जैसे – चक्की में जितना अनाज डालते है उतना ही आटा प्राप्त होता है | ठीक इसी प्रकार यदि आप अपनी ईक्षा को मनचाहे उद्देश्य और धन की प्राप्ति में लगा दें तो निश्चय ही आपको वह प्राप्त होगा |
11. हमें अपने मन में विशाल धन और सुख पाने का विचार करना चाहिए | उसे प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करना चाहिए | उसके बाद ही हम उसे प्राप्त करने में सफल हो सकते है |
12 .गरीबी का विचार ,वर्तमान में जैसे चल रहा है उससे अधिक प्राप्ति को असंभव समझना | आदि ऐसे विचार है | जो आपको दिन प्रतिदिन दयनीय स्थिति की ओर घसीटते चले जायेंगे | क्योंकि जैसा आप सोचेंगे वैसे ही प्रयास करेंगे | दरअसल आभावों से घिरा व्यक्ति कभी भी विशाल धन सम्पदा को प्राप्त नही कर सकता |
13. आप अपने उद्देश्यों को पाने के लिए जितनी जबरदस्त और उत्तम योजना बनाएगें ,और जितना आप अपने आप को शक्तिशाली समझेंगे ,लक्ष्य उतनी ही तीव्रता से भेद जाएगा | क्या आपने कभी टॉप के गोलों के बारें में पढ़ा या सुना है ? दरअसल फेकने वाले की प्रबल शक्ति उसे दूर तक जाकर प्रबल प्रहार करने का सामर्थ प्रदान करती है |
14. साहसी व्यक्ति सदैब यह कहता हुआ मिलेगा – की मैं हर कार्य कर सकता हूँ | विपुल धन संपदा मेरी मुट्ठी मैं है | क्योंकि मेरे पास उसे पृथ्वी की परतों से खींच लाने का सामर्थ है | वह पूर्ती के अपरिमित भंडार का अपने को एक अंश मानता है | वह संसार के सभी परिवारों को अपनी विरासत समझता है | और वही ईश्वर की सर्वोत्कृष्ट रचना है |
15. तुम भाग्यशाली हो ,अपने द्रण विश्वास से अपने मन मैं दावा करो | तुम सम्पन्न हो ,महान हो,शक्तिशाली हो ,तुम्हे सफलता अवश्य मिलेगी | दरअसल इस दुनिया मैं ऐसी कोई भी शक्ति नही है जो हमें रोक सके | उठो और सोचो की श्रष्टा ने तुम्हे किस उद्देश्य की पूर्ती के लिए बनाया है | और देखो की क्या तुम वह कार्य कर रहे हो ? निराशा को त्यागो उठो और महान बनो और महानता कार्यों के साथ अपने जीवन को सफल बनाओ |
16. यदि आप अपने जीवन में कुछ करना,कुछ पाना चाहते है तो सर्वप्रथम अपने विचारों को बदल डालिए | यकीन रखिये यह आपमें एक अभूतपूर्व परिवर्तन लायेंगे जिससे सफलता आपके पास स्वयं चलकर आएगी |
17. व्यक्ति वही बनता है जैसा वह अपने बारें में सोचता है |
18. किपलिंग ने कहा था – की यदि आप देखें की जिस वस्तु का निर्माण करने में आपने बरसों लगा दिए वह नीचे गिरकर पलभर में टूट गयी तो एक बार फिर उसके निर्माण में जुट जाइए |
19. एक बार जब कदम उठाने पर व्यक्ति अपने आप को जान लेता है ,अपनी योग्यता को पहचान जाता है ,तो वह आगे ही बढता जाता है | उसे कोई रोक नही सकता |
20. स्वयँ ईश्वरीय वाक्य है –“मैं उसकी सहायता करूँगा जो अपने लिए जागरूक हो ,मैं उनको सहारा दूंगा जो स्वयँ आगे बढते है |”
21 .इमर्सन का कथन है की “आप द्रण निश्चय और परिश्रम के बल पर किसी भी जगह तक पैदल चलकर पहुँच सकते है | “ परन्तु वे लोग लक्ष्य तक कभी नही पहुँचते जो घोंघों के दल का ही परिक्षण करते है |
और अंततः आपको अपने सुनहरे भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामानाऐ…………Good Luck
0 comments:
Post a Comment